Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/leadingnews.in/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

भोजपुरी सिने इतिहास में सिनेस्टार ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय के नाम एक और बड़ा टाईटल  गंगा सागर जुड़ गया है।  इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका के लिए ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय हैं। भोजपुरी फ़िल्म गंगा सागर पूरे परिवार के साथ देखी जाने वाली हास्य, रोमांस और मारधाड़ से भरपूर है। इस फ़िल्म का मुंबई के पंचम स्टूडियो में बड़े धूमधाम से मुहूर्त किया गया है। सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक उदित नारायण ने संगीतकार अशोक कुमार दीप संगीत निर्देशन में मुहूर्त गीत गया।
अनीश शैरोन खान प्रस्तुत एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट एवं अनीश शैेरौन खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म गंगा सागर की निर्मात्री प्रियंका अन्थोनी एवं निर्माता निखिल वर्मा हैं। फ़िल्म के निर्देशक अशोक घोष हैं। फ़िल्म के लेखक आयुष ठाकुर हैं। गीतकार व संगीतकार अशोक दीप हैं। छायांकन महेन्द्र सभानी, संकलन गुल मोहम्मद का है। फ़िल्म में मनोज आर पाण्डेय के साथ ईनुश्री, संजय पाण्डेय, अयाज खान, पूजा घोष, सीमा सिंह, पूजा मिश्रा, अवनीश चौधरी, रतन रनवानी आदि रुपहले परदे पर नज़र आयेंगे।

Ganga Sagar (2)

Ganga Sagar (1)
फ़िल्म गंगा सागर के शुभ मुहूर्त पर जाने माने फ़िल्म निर्देशक गोविन्द साकरिया, राजकुमार आर पाण्डेय एवं अपर्णा थॉमस सहित फ़िल्म जगत के नामी गिरामी हस्तियाँ उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने तहेदिल से फ़िल्म की सफलता और अच्छे से निर्माण होने की मंगल कामना की।

By admin