भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और खूबसूरत अदाकारा इशिका टोरिया के शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। सिंगर गोल्डी यादव ने जिस सादगी और सुरीलेपन के साथ इस गीत को गाया है, वह सीधे श्रोताओं के दिल में उतर रहा है। उनकी आवाज में वो पारंपरिक खनक है, जो एक सच्चे लोकगीत की पहचान होती है। वहीं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने अपनी अदाकारी से गाने में जान फूंक दी है। नीले घाघरा-चोली में उनका देसी लुक और उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस इतने प्रभावी हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते। अभिनेता नील स्टार के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही सहज और प्यारी लग रही है। यह एक ऐसा लोकगीत है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख और सुन सकता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का वीडियो क्वालिटी और मेकिंग फिल्म की शूटिंग के लेबल की तरह ही किया है। उन्होंने उच्च स्तर का फिल्मांकन करके एक बेहतरीन विजुअल पैकेज बना दिया है। लोकेशन से लेकर कॉस्ट्यूम तक, हर चीज में बारीकी का ध्यान रखा है। यह साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदाकारी किया है। उनके साथ एक्टर नील स्टार ने गजब की केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना घर परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। बहुत ही प्यारा सिचुएशन पर बनाया गया इस सांग की मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

वहीं इस गाने को लेकर इशिका टोरिया ने कहा कि ‘इस लोकगीत की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

By admin