Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/leadingnews.in/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा अभिनेत्री से बनी सफल निर्मात्री

नारी सशक्तिकरण का नारा बुलंद कर रहीं सिनेतारिका शिखा मिश्रा कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। उन्होंने अभिनय के साथ साथ फिल्म निर्माण में भी कदम रखा है। किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बतौर निर्मात्री उनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म धड़कन ने सफलता का परचम लहराते हुए बिहार, झारखण्ड, मुंबई और गुजरात में बम्पर ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर रही है। फ़िल्म के सुपरहिट हो जाने से वे एक सफल फ़िल्म निर्मात्री भी बन गई हैं। फ़िल्म निर्मात्री शिखा मिश्रा के साथ निर्माता धुपेन्द्र भगत तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने दर्शकों को उम्दा व दर्शनीय फिल्म दिया है।

इस फिल्म पावर स्टार पवन सिंह, चुलबुली शिखा मिश्रा और मृगनयनी अक्षरा सिंह का शानदार अभिनय व मोहक नृत्य दर्शकों को खूब लुभा रहा है। फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फिरोज खान तथा संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में  शिखा मिश्रा  के साथ पवन सिंह,  अक्षरा सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं। ——-Ramchandra Yadav & Sarvesh Kashyap(PRO)

By admin