फिर साथ दिखेंगे रवि मनोज

कभी भोजपुरी फ़िल्म जगत में एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी रहे मेगा स्टार रवि किशन और हरफनमौला मनोज तिवारी लंबे अरसे बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ साथ दिखेंगे । लेकिन इस बार दोनों किसी भोजपुरी फ़िल्म में नही बल्कि हिंदी फिल्म लखनऊ सेंट्रल में दिखेंगे । फरहान अख्तर की इस फ़िल्म में मनोज तिवारी खुद अपनी ही भूमिका में दिखेंगे जबकि रवि किशन मुख्यमंत्री पवन कुमार की भूमिका में दिखेंगे । लखनऊ सेंट्रल में फरहान अख्तर एक संघर्षशील अभिनेता की भूमिका में हैं जो मनोज तिवारी के फैन रहते हैं ।

फ़िल्म के ट्रेलर में भी दोनों कलाकारों की झलक दिख रही है । उल्लेखनीय है कभी एक दूसरे से दूर रहने रवि मनोज की नजदीकियां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आई । दिल्ली एम सी डी चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा गया था और रवि किशन ने भाजपा के लिए कड़ी मेहनत की थी । दोनों ने एक साथ कई भोजपुरी फ़िल्म की है पर दोनों की आखिरी फ़िल्म थी आलोक कुमार की  गंगा जमना सरस्वती ।  बहरहाल लंबे अरसे बाद एक बार फिर दोनों एक फ़िल्म में दिखाई देंगे  —–Uday Bhagat (PRO)

By admin