पवन सिंह का दो होली गीत ट्रेंडिंग के टॉप स्थान में यू ट्यूब पर

पावरस्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में एंग्री यंगमैन कहे जाते हैं, साथ उन्हें गायिकी का सिरमौर माना जाता है। जी हां, इस बात पुष्टि इसी से हो जाती है कि पवन सिंह का दो होली गीत यू ट्यूब पर ट्रेंडिंग की टॉप लिस्ट में मुकम्मल स्थान बनाया है। होली गीत माजा मारs तारू का ऑडियो सांग मात्र एक ही दिन में ट्रेंडिंग में टॉप 5 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे पवन सिंह ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दूसरा होली गीत सूख गईल रहरिया टॉप 5 फिर 6 और अब टॉप 15 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है और 1.5 मिलियन व्यूज मिला है। इस होली गीत का वीडियो तीन दिन पहले ही वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

‘हिंदुस्तान के होली’ नाम से होली गीत के अल्बम में होली की मस्ती से भरपूर की कई गाने हैं। उन गानों में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह का मधुर स्वर है।  पवन सिंह और आइकॉन अक्षरा सिंह के मस्ती भरे अभिनय, नृत्य और मधुर स्वर से संगीतप्रेमी खूब आनंदित कर रहे हैं। उनका गाना ‘बबुआन के जान’ पहले से लोकप्रिय हो चुका है। सुप्रसिद्ध वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज इसी अलबम का एक गाना होली में आग लागल का वीडियो को मात्र 24 घंटे में 20 लाख व्यूज मिले थे। गीतकार मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ‘बसही’ ने। —–Ramchandra Yadav (PRO)

By admin