Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/leadingnews.in/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

ड्रिंक लवर्स के लिए ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्सव 8 दिसंबर से मुंबई में

मुंबई : नए साल के आगमन और पुराने साल की विदाई को लेकर जश्‍न का माहौल दिसंबर का महीना आते ही शुरू हो जाता है। देखा जायेगा तो दिसंबर सेलिब्रेशन का ही महीना होता है। ऐसे में ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव आगामी 8 दिसंबर से मुंबई के लीमा और वन स्‍ट्रीट ओवर बार में शुरू हो रहा है, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। ये जानकारी ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव के आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्‍होंने बताया कि सेलिब्रेशन के इस महीने को लोग अलग – अलग तरह से इंज्‍वॉय करते हैं। यूं कहें कि इस साल भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी होंगी। वहीं, कई लोग अपनी खुशी अपने पसंदीदा ड्रिंक के साथ करते हैं। इसी को नजर में ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव का आयोजन किया गया है, जिसमें कॉकटेल प्रेमियों के लिए ‘पेरू’ के ड्रिंक का मजा लेने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने ये भी बताया कि ड्रिंक के इच्‍छुक अपने वीकेंड को यादगार बनाने के लिए बुकिंग मुंबई और दिल्ली के सर्वोत्तम बार में भी दिनांक 8 से 10 दिसंबर 2017 तक करा सकेंगे।

बता दें कि ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्सव में पेरू के पिस्को लीकर का स्वाद चखने को मिलेगा, जो अब भारत में काफी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। इस प्रकार का महोत्सव पूरे देश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।  महोत्‍सव में पिस्‍को ड्रिंक (प्रत्‍येक कॉकटेल) की कीमत महज 500 रूपए रखी गई है। ड्रिंक के शौकिन इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए पिस्को इज पेरू फेस्टिवल के साइट को सर्च कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिस्को लीकर  पिछले 400 वर्ष से बनाई जा रही है। जैसे रशिया का वोडका है, उसी प्रकार पिस्को पेरू के सभी उम्र के लोगों की नसों में बह रही है। पिस्को अंगूर से बनाई जाती है और अब पूरी दुनिया के ड्रिंक लवर्स को उसने अपनी ओर आकर्षित किया है।    Sanjay Bhushan Patiyala (PRO)

By admin