रिपब्लिकन संघटित कामगार फिल्म यूनियन देगा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज को समर्थन
मुंबई – फिल्म और टेलीविजन शो निर्माताओं की वायदा खिलाफी के विरोध में ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज’ (एफ डव्लूआइ सी इ) की तरफ से 14 अगस्त की रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा को रिपब्लिकन संघटित कामगार चळवळ महाराष्ट्र राज्य फिल्म यूनियन अपना समर्थन देगा। इस समर्थन के बाद रिपब्लिकन संघटित कामगार चळवळ महाराष्ट्र राज्य फिल्म यूनियन से जुड़े कामगार, टेक्निशियन और कलाकार हड़ताल में शामिल होंगे। रिपब्लिकन संघटित कामगार फिल्म यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह काफी पहले से ही सभी कामगारों से जुड़े इस मुद्दे को उठाते हुए यह मांग करते रहे हैं कि कामगारों,टेक्निशियन और कलाकार की आठ घंटे की शिफ्ट हो और हर अतिरिक्त घंटे के लिये डबल पेमेंट हो। इसके अलावा जॉब सुरक्षा, उत्तम खानपान और सरकार द्वारा अनुमोदित सारी सुविधायें और ट्रेड यूनियन के प्रावधान की मांग भी करते रहे हैं,मगर निर्माता हमारी मांग को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।